निर्मलबाग, विस्थापित कॉलोनी ऋषिकेश मे स्थित अपना घर

निर्मलबाग, विस्थापितकॉलोनी ऋषिकेशमेस्थितअपना घर AIIMS ऋषिकेशके अलावा शहर के विभिन्न प्राइवेट एवं सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजो के लिए रहने, खाने-पीने का आसरा बना हुआ है| यह प्रोजेक्ट इंटास फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा है| यहाँ से दूर-दराज से आने-वाले मरीजो के ठहरने की व्यवस्था है| इसके अलावा उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी है| इसके तहत मरीज के साथ आने वाले एक अटेंडेंट को खाने का सामान डे दिया जाता है| 

वह अपने मरीज की सुविधा के अनुसार खाना बनाते है| कुछ ऐसे  मरीज भी यहाँ ठहरते है, जिनके साथ कोई अटेंडेंट नही होता तो अन्य अटेंडेंट उन्हें खाना बना कर देते है| यही नही इस सेंटर में मरीजो का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया जाता है इसके अलावा यहाँ सभी त्यौहार साथ मिलकर ख़ुशी-ख़ुशी मनाये जाते है|


छः माहसे चल रहा प्रोजेक्ट 

प्रोजेक्ट एसोसिएट नवीन जी ने बताया कि यहाँ पर रहने वाले मरीजों को अस्पताल जहाँ उनका इलाज चल रहा है AIIMS से अस्पताल तक जाने के लिए वाहन की सुविधा प्रदान की जाती है| छः माहमे 300 सेअधिकमरीजो ने अपना घर की सुविधाओं का लाभ उठाया है| जिनके साथ एक अटेंडेंट के रहने की सुविधा अलग से है| अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ के द्वारा जरूरतमंद कैंसर मरीजो को अपना घर में रह कर इलाज करने के लिए भेजा जाता है|


मनोबल बढ़ाने के लिए है काउंसलर

नवीन जी ने हमे बताया की मरीजो का मनोबल बढ़ाने के लिए अपना घर में दो काउंसलरवैदेही, अजय है जो मरीजो की कंडीशन के अनुसार उनकी काउन्सलिंग करते है व मरीज की मानसिक स्थिति को देखकर उन्हें एक पारिवारिक माहौल देने का प्रयास करते है| व जिस पेशेंट को फिजियोथेरेपी की आवश्यकता होती है उसके लिए अपना घर में समय-समय पर फ़िज़ियोथेरेपिस्ट को भी बुलाया जाता है|

0 Response to " "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article